खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर से जिले के सीओ व राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं। डीएम के आदेश के बाद संबंधित अंचलों के सीओ का प्रभार संंबंधित बीडीओ व बीपीआरओ को दिया गया है। बताया जा रहा है कि नौ मार्च से ही दोनों अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके बाद डीएम ने संबंधित सीओ को प्रखंड के बीडीओ को (अंचल बेलदौर को छोड़कर ) प्रभार देने के आदेश जारी किए थे। इधर मंगलवार को सदर सीओ ने बीडीओ को व आरओ ने बीपीआरओ को प्रभार दिया है। उल्लेखनीय है कि सभी सीओ को वाहनों को कलेक्ट्रेट में जमा करने के आदेश भी दिए थे। वहीं राजस्व कार्यांे से जुड़े संबंधित डोंगल, अंचल अभिलेखागार, अंचल कार्यालय की संबंधित चाबी, सरकारी मोबाइल सीम सहित बीडीओ को देने के आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि अलौली, खगड़िया, चौथ...