ललितपुर, जुलाई 1 -- मड़ावरा। आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शासन ने निरस्त कर दिया है। वह ललितपुर जनपद में ही कार्य करेंगे लेकिन विकास खण्ड मड़ावरा में उनकी तैनाती नहीं होगी। बीते दिनों जनप्रतिनिधियों ने विकास खण्ड मड़ावरा में तैनात ग्राम्य विकास अधिकारियों के साथ खंड विकास अधिकारी के खिलाफ शासन से शिकायत की थीं। जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ब्लाक में चल रहे गड़बड़झाले से अवगत कराया था। जिसके बाद शासन ने खण्ड विकास अधिकारी का स्थानांतरण औरैया जनपद कर दिया था। इसके बाद खण्ड विकास अधिकारी ने लखनऊ जाकर अपने करीबी नेताओं और अफसरों के माध्यम से पैरवी की। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला जिसके बाद श...