हाजीपुर, जुलाई 15 -- टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर निक्षय मित्रों के सहयोग से बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने की। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हाजीपुर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। जिसमें मरीजों को अंडा, सोयाबीन, चना सहित अन्य पौष्टिक आहार दिया गया। पौष्टिक आहार पैकेट लेने के बाद मरीजों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में हाजीपुर सीओ आशुतोष कुमार, आरओ राहुल सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: निक्षय मित्रों के सहयोग से...