सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला। राजनगर बीडीओ मलय कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त रुख अपनाया है। बीडीओ ने एचएलओ एप्प पर शुक्रवार तक मतगणना का कार्य समय से शुरू नहीं करने के मामले में 102 प्रगणकों और 17 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय पर ऐप के माध्यम से मतगणना की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति उदासीनता माना है। बीडीओ मलय कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते कहा है कि यदि निर्धारित अवधि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इसे सरकारी कार्यों में लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ...