गोरखपुर, जून 27 -- उरुवा बाजार। उरुवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसेत और पुरवा के बीच वर्षों से चल रहे रास्ते की समस्या को खंड विकास अधिकारी ने आपसी सूझबूझ से निपटाया। इन दोनों ग्राम पंचायतों के बीच रास्ते को लेकर ग्रामीण घुरहू प्रसाद प्रजापति काफी दिनों से परेशान थे। उनकी शिकायत पर मौके कर पहुंचे बीडीओ ने दोनों गांव के प्रधानों से विचार विमर्श कर समस्या का समाधान कराया। साथ ही बेलसड़ी गांव में उत्पात मचा रहे एक सांड को पकड़कर बीडीओ के द्वारा खजनी के हरिहरपुर गो आश्रय में भिजवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...