बांका, मार्च 13 -- बांका, निज संवाददाता। राजस्व कर्मियों और अंचल अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बांका जिले के सभी अंचल कार्यालयों में ठप पड़े कामकाज को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को अंचलाधिकारी (सीओ) का कार्यभार संभालने का आदेश दिया था। इसके बाद बुधवार शाम से ही कई प्रखंडों में बीडीओ ने सीओ का चार्ज लेते हुए लंबित कार्यों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि सोमवार से शुरू हुई हड़ताल के कारण जिले के सभी 11 अंचलों में जाति, आय,आवासीय,ओबीसी,एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के अलावा दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और भूमि विवाद से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए थे। अंचल कार्यालयों में दूर-दराज से पहुंचे लोगों को घंटों इ...