मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- हलिया। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में सचिवों की बैठक कर जी राम जी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहाकि जिन गांवों में आवास की प्रगति ठीक नहीं है उसे तीन दिवस के अंदर ठीक कराएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि जिन गांवों में किसनों की फार्मर रजिस्ट्री अभी नहीं हो पाई है उसमें तत्काल पूर्ण कराया जाए। वहीं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गाँव में साफ सफाई कराने और पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की हिदायत दी। कहाकि शासन की अन्य विकास परक योजनाओं में तत्काल प्रगति लाई जाए। वहीं विंध्य स्वच्छता मार्ट बनवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सचिव कौशलेंद्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, बालकृष्ण, सौरभ यादव, मनोज गौड , संतोष आदि उपस्थित रहे।

हि...