बीडीओ ने लूतीपहाड़ी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया
धनबाद, जून 2 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने सोमवार को प्रखंड के लूतीपहाड़ी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुखिया सुषमा देवी एवं पंचायत सचिव सुभाष राम से योजना संबंधी विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यकारिणी की बैठक की नियमावली एवं रजिस्टर में त्रुटि को लेकर बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिव को कार्यशैली में परिवर्तन लाने की हिदायत दी। मौके पर उपस्थित उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को बताया कि उन्हें किसी भी कार्यकारणी की बैठक में नहीं बुलाया जाता है। वहीं कई माह से बैठक नहीं होने पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अपने दायित्व का एहसास कराया। निरीक्षण के दौरान मुखिया के पति द्वारा जानकारी दिए जाने पर बीडीओ ने उन्हें हस्तक्षेप करने से मना करते हुए मुखिया सुषमा देवी को जिम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.