दुमका, जून 9 -- रानेश्वर। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का जायजा लिया। प्रखंड के सालतोला पंचायत ,दक्षिणजोल पंचायत एवं रंगालिया पंचायत में 15 वीं वित्त आयोग से पंचायत समिति की राशि से निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया गया। पंचायत समिति की राशि से जल निकासी नाली,वेबर वलॉक, एवं पीसीसी रोड निर्माण योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी योजनाओं की कार्य अपूर्ण पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ को यह पता चला कि रंगालिया पंचायत में ली गई योजना कार्य जिला से अन्य मद से पीसीसी सड़क का निर्माण करा गई गई है। लिहाजा दोनों योजना में ली गई अग्रिम राशि कार्यालय को वापस करने की निर्देश लाभुक समिति को दी गई। जबकि सालतोला के दक्षिणजोल पंचायत में योजना कार्य अपूर्ण रहने को लेकर लाभुक समिति ...