दुमका, मार्च 14 -- बीडीओ ने लिया खराब पड़े जल मीनार का जायजा रानेश्वर, प्रतिनिधि।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को इलाके में विगत 6 महीना से खराब पड़े जल मीनार का जायजा लिया। इस दौरान सादीपुर पंचायत के निमबनी एवं जयपहाड़ी गांव में बना जलमीनार समेत सुखजोड़ा पंचायत के लताबनी एवं तोकीपुर जलमीनार के अलावे कुचियाडाली एवं वनबारी गांव के जलमीनार का जायजा लिया गया। वनबारी के ग्रामीणों ने बताया कि रात की किसी ने जलमीनार की मोटर खोल लिया है। इस पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को आवश्यक कार्रवाई की निर्देश दिया। जबकि अन्य जल मीनार की मरम्मती को लेकर प्राक्कलन तैयार करने की निर्देश दी गई। मौके पर जेई, पंचायत सचिव समेत अन्य मौजूद थे।फोटो-13दुमका-204, कैप्सन-खराब पड़े जलमीनार की जांच करते बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...