देवघर, मई 6 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी के प्रभारी बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सोमवार को उनके द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिजली व साफ सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए क्या पहल हो रही है इसकी जांच की व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानकारी हो कि बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को औचक निरीक्षण करते हुए वहां की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था एमटीसी और प्रसव कक्ष के बाहर मीनू चार्ट लगाने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर का औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.