रांची, मई 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के बीडीओ राहुल उरांव ने सोमवार को जामटोली और चचकपी पंचायत का सघन निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में शिथिलता पर संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण में पाया गया कि कई योजनाएं निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरी हैं। विशेष रूप से मनरेगा, आवास योजना और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की गति धीमी पाई गई। इस पर बीडीओ ने पंचायत सचिव और कनीय अभियंता को नियमित रूप से पंचायत मुख्यालय में उपस्थित रहने और क्षेत्र में रहकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मनरेगा की लंबित योजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण : बीडीओ उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित कार्य तय समय में ...