दुमका, मार्च 6 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान 15 वित्त आयोग से अनाबद्ध मद से पंचायत को प्राप्त राशि से पंचायत में चयनित योजनाओं के नियमानुसार भुगतान का निर्देश दिया गया। चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर पंचायत सचिव एवं जेई को निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत आसनबनी,विलकांदी ,वृंदावनी, गोविंदपुर,रंगालिया आदि पंचायतों में पूर्व में आबद्ध राशि के विरुद्ध व्यय प्रतिशत कम पाया गया। संबंधित पंचायत सचिव को 15 दिनों के अंदर योजनाओं को पूर्ण करते हुए शत प्रतिशत व्यय करने का निर्देश दिया गया। 15 वीं वित्त आयोग के तहत 8 की संख्या में पंचायत से रॉयल्टी की राशि जमा नहीं की गई है। अविलंब रॉयल्टी राशि जमा करने की निर...