चतरा, अप्रैल 20 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव के शीतलपुर बिरहोर टोला में ग्राम सिंघानी विकास समिति के तत्वाधान में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम के नेतृत्व में मच्छरदानी का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मच्छरों और कीड़े मकोड़े से बचने के लिए कई बिरहोर परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया है।इसके अलावा इससे पहले सिंघानी पंचायत के विभिन्न मुहल्ले में भी मच्छरदानी का वितरण किया गया है। वहीं ठंड में दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है। मौके पर ग्राम सिंघानी विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार दांगी ने बताया कि अभी और भी गरीब व असहाय लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में मिलने व...