बीडीओ ने बांधी काली पट्टी, अधिकारियों की सुरक्षा की मांग
सासाराम, जुलाई 27 -- संझौली, एक संवाददाता । सारण जिले में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को संझौली बीडीओ प्रभा कुमारी ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। काली पट्टी बांध नियमित रूप से कार्यालय का कार्य भी किया और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पिछले दिनों छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक तथा रिवीलगंज के बीडीओ रितेश कुमार पर ड्यूटी के दौरान हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। यह भी पढ़ें- छपरा घटना के विरोध में गुरारू बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.