अररिया, दिसम्बर 13 -- भरगामा, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने प्राथमिक विद्यालय चांदनी घासी का निरीक्षण किया। बताया गया कि शिक्षकों की अनुपस्थिति और प्रतिनियोजन के कारण शैक्षणिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षिका हलीमा खातून, पिंकी कुमारी और बीबी हुस्न आरा में से केवल एक शिक्षिका उपस्थित पाई गईं। हलीमा खातून उपस्थित थीं, जबकि पिंकी कुमारी अवकाश (सीएल) पर थी। वहीं बीबी हुस्न आरा के लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहने की बात कही गयी। बताया जाता है कि उन्हें बीएलओ का कार्य एवं प्रतिनियोजन पर भेजा गया है। हालांकि जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से प्रतिनियोजन से संबंधित लिखित पत्र की मांग की गई, तो उन्होंने साफ कहा कि मेरे पास प्रतिनियोजन संबंधी कोई पत्र उपलब्ध नहीं है, सिर्फ मौखिक ...