मिर्जापुर, फरवरी 13 -- चुनार। किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को खंड विकास अधिकारी नरायनपुर सिद्धार्थ मिश्र ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। उन्होने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे जुड़ने के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, खाद, बीज तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे और सुलभ तरीके से मिल सकेगा। विकास खंड में कुल किसान 40485 के सापेक्ष 33129 कृषकों ने फार्मर रजिस्ट्री कराया है। वहीं 7356 शेष सक्रिय पीएम किसान के लाभार्थी है, जिनका फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना है। विशेष अभियान चलाकर पूर्ण किया जा रहा है। इस दौरान एडीओ पंचायत हरिशंकर पांडेय ,एडीओ कृषि गौरव सिंह पटेल,एडीओ सहकारिता अनूप,एडी...