बाराबंकी, फरवरी 7 -- जैदपुर। हरख ब्लाक के ग्राम बंगलाबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को बीडीओ प्रीती वर्मा ने अधिकारियों की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई। इस मौके पर मिड-डे-मील की गुणवत्ता, भोजन की स्वच्छता और समय से वितरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने रसोईघर, भोजन सामग्री के भंडारण और बर्तनों की साफ-सफाई की जांच की। इसके साथ ही विद्यालय परिसर, छात्रावास, शौचालय और कक्षाओं की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार लाने, छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...