बीडीओ ने निरीक्षण कर अधूरे आवास योजनाओं की जांच की
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- बरहेट। प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर बीडीओ ने गुरुवार को फूलभंगा पंचायत में क्षेत्र भ्रमण कर जांच की। मौके पर उन्होंने अबूआ आवास योजना, पीएमएवाई-जी व बीएसबीएएवाई योजना के तहत लम्बित आवासों को पूरा करने को लेकर 06 से 23 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। भ्रमण के क्रम में बीडीओ ने कई लाभुकों के घर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और लाभुकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभुक निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करें। चेतावनी देते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लाभुकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आवास योजना के लाभुकों के साथ बीडीओ ने की बैठक मौके पर आवास समन्वयक मार्शल किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.