सिमडेगा, फरवरी 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने जेएसएलपीएस की दीदियों के साथ होली के लिए निर्मित प्राकृतिक साधनों की शुभकामना दी। डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा जेएसएलपीएस से सभी सदस्यों को रंग लगाया और होली की अग्रिम बधाई दिया। दीदियों ने बताया कि यह हर्बल रंग प्रखंड कार्यालय में और दुर्गा मंदिर के पास भी आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने हर्बल रंग का प्रयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...