लखीसराय, मार्च 26 -- चानन, निज संवाददाता। दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और संगठन को ब्लॉक/पंचायत स्तर तक मजबूत करने के ख्याल से बीडीओ प्रिया कुमारी की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों की बैठक बीडीओ कार्यालय कक्ष में बुधवार को हुई। बैठक में पीओ कृष्णनंदन मिस्त्री, कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार सहित तमाम प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन अधिकारी अधिनियम 2016 के तहत भारत में दिव्यांगों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समानता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कानून का मुख्य उदेश्य दिव्यांग व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर सुनिश्चित करना है। अब दिव्यांगता की श्रेणियों को 07 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है, जिसमें एसिड अटैक पीड़ितों, पार्किसंस और थैलेसी...