भभुआ, मई 9 -- भगवानपुर। जन शिकायतों के सुलभ निवारण को ले 19 मई को आयोजित होनेवाले 'सहयोग शिविर' को लेकर बीडीओ अंकिता शेखर ने शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सरपंच, उप मुखिया, वार्ड सदस्य आदि भाग लिए। शिविर का उद्देश्य शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना था। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह हर गांव व टोले के लोगों को इस शिविर के प्रति जागरूक करें, ताकि वह अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा सकें। शिविर के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह 19 मई को अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित रहेंगे।

फसल क्षतिपूर्ति का दिया चेक चांद। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों आग लगने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सीओ सतीश कुमार गुप्ता ने शनिवार को तीन पीड़ितों को 19261 रुपए का चेक दिया...