बीडीओ ने जनगणना कार्यों की समीक्षा की
छपरा, मई 21 -- दिघवारा निसं l दिघवारा बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी अमर नाथ ने प्रखंड की सात पंचायतों के सभी एचएलबी में किए गए जनगणना कार्य की समीक्षा की l जांच के क्रम में आठ अनुपस्थित पाए गए प्रगणक व पर्यवेक्षक से बीडीओ ने स्पष्टीकरण पूछा हैl बीडीओ ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कारवाई की जाएगीl बीडीओ ने शीतलपुर, बस्तीजलाल, कुरैया, त्रिलोकचक, बरुआ, झौवा व हराजी आदि पंचायतों के सभी प्रगणकों द्वारा अब तक पूर्ण हुए जनगणना कार्य का फीडबैक लिया और बचे कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दियाl सबों को कार्य में शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गयाl बीडीओ ने कर्मियों को बंद घरों का बार बार भ्रमण करने एवं उन लोगों से संपर्क कर जनगणना कार्य को हरसंभव पूर्ण करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.