मधुबनी, मार्च 18 -- लदनियां,निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा के छात्र ललित कुमार द्वारा निर्मित फायर डिटेक्टर सेंसर डिवाइस का अवलोकन बीडीओ राकेशकुमार ठाकुर व अन्य ने किया। पूछे जाने पर छात्र ने बताया कि इस डिवाइस की परिधि में आग आने पर पानी टंकी में लगे नल अपने आप पानी देना प्रारंभ करेगा और आग बुझ जाएगी। बीडीओ ने छात्र को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामना दी। वर्ग आठ के छात्र ललित कुमार की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ गोसाई, शिक्षक जीबछ कामत, सत्येन्द्र कुमार, शिबू राम, अरुण चौधरी, पूनम कुमारी, रेणु कुमारी, नीतू कुमारी, अल्पना कुमारी आदि ने प्रसन्नता प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.