बीडीओ ने ग्राम सभा का दिया निर्देश
गिरडीह, जून 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के सभी पंचायतों में 5 से 8 जून तक ग्राम सभा की जाएगी। इस निहित बीडीओ ने सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, उप मुखिया समेत भीएलई को पत्र प्रेषित कर ग्राम सभा कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ के द्वारा जारी पत्र के अनुसार 5 जून को अहिल्यापुर, बरमसिया वन, बरमसिया टू, बुधुडीह, डोकीडीह, गंजकुडा, घाटकुल, जामजोरी, झरघट्टा, मेदनीसारे, पर्वतपुर और फुलची, 6 जून को बड़कीटांड़, बाकीकला, चंपापुर, दासडीह, गांडेय, कर्रीबांक, पंडरी, फुलझरिया और उदयपुर तथा 8 जून को बदगुंदा, ताराटांड़, रसनजोरी, फुलजोरी, कुंडलवादाह पंचायतों में ग्राम सभा तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.