गढ़वा, जनवरी 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। गढ़वा उपायुक्त के निर्देश के आलोक में शनिवार को पंचायत भवन खरौंधी में बीडीओ के निर्देश पर पंचायत सेवक विनोद पासवान ने दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में मुखिया मंजू देवी को समस्त वित्तीय शक्तियां वापस दिलाया। उसके बाद महिला वार्ड सदस्यों ने माला पहनाकर मुखिया का स्वागत किया। उससे पूर्व पंचायत सेवक विनोद पासवान ने गढ़वा जिला कार्यालय से जारी आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया। वहीं मुखिया ने कहा अन्य की गलती की सजा के रूप में उसे निलंबित किया गया था। जांचोपरांत उसे निलंबन मुक्त करते हुए समस्त वित्तीय शक्ति वापस मिल गई है। पंचायत में चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता में से एक थी। अब वित्तीय शक्तियां वापस मिलने से पंचायत में तेजी से विकास कार्य होगा। उस दौरान मुखिया पति कृष्णा प्रसाद, उपमुखिया हरिद्वार यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.