लातेहार, जनवरी 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।उन्होने बीएलओ को आदेश देते हुए कहा कि घर - घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का सही ढंग से सत्यापन करें। उन्होने मृत और स्थानान्तरित मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से शीघ्र हटाने की कार्रवाई करने के लिए भी बीएलओ को कहा। सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने पर भी जोर दिया गया। डुप्लीकेट या अपात्र नामों की पहचान करने की आवश्यकता को भी बताया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि रहने पर इसका सीधा असर चुनाव पर भी पड़ सकता है। मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित करने की जरूरत है। इसमे कोताही नही बरतनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...