मोतिहारी, जनवरी 10 -- तेतरिया। बीडीओ अर्चना कुमारी ने शुक्रवार को सेमराहा,पुनास लहलादपुर, कोठियां, मघुआहावृत, तेतरिया पंचायत में पीएम आवास ग्रामीण आवास प्लस 2024 में जो सर्वेक्षण हुआ था। उसका डोर टू डोर जाकर भौतिक सत्यापन व जांच किया। संबंधित पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पीएम आवास योजना का लाभ वास्तविक जरुरत मंद पात्र परिवारों को ही आवास का लाभ मिले यह सुनिश्चित करेंगे। यह काम हर हाल में 15 जनवरी तक पूरा कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...