दुमका, फरवरी 3 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एसआईआर मैपिंग को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान बीएलओ सुपरवाईजर के अधीन बूथ संख्या 232 से लेकर 261 तक के सभी बीएलओ के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई। संबंधित बूथ का मैपिंग कार्य 70 प्रतिशत से कम पाया गया। लिहाजा सभी मतदाता के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया। महिला मतदाता के मैपिंग उनके माता पिता या दादा दादी से करने का निर्देश दिया गया। मैपिंग के दौरान 2003 एवं 2025 के मतदाता सूची से उम्र के अंतर जांच करने का निर्देश दी गई। वैसे मतदाता जिसका पता नहीं है,वैसे मतदाता की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को दिया गया। मौके पर मतदान ऑपरेटर,बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर मौजूद थे। - फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.