साहिबगंज, मई 30 -- बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा का बीडीओ सन्नी कुमार दास ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रमंडल योजना के तहत अस्पताल परिसर में नवनिर्मित रैंप के निर्माण कार्य एवं उसकी गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ऋषभदेव ,बीपीएम संजय सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...