दुमका, अप्रैल 2 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामबारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय खुला हुआ पाया गया जिसमें कुल चार शिक्षक उपस्थित पाए गए,विद्यालय में कुल बच्चों का नामांकन 78 के विरुद्ध मात्र 47 बच्चे उपस्थित पाए गए जो कि कहीं से भी संतोषप्रद नहीं प्रतीत होता इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सम्बंधित शिक्षक को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिया गया कि बच्चों की उपस्थिति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक से विभिन्न पंजी यथा एसएमसी कैश बुक,चखना पंजी,अनुश्रवण पंजी,निरक्षण पंजी इत्यादि उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई गई जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापक...