गोड्डा, जून 1 -- मेहरमा, एक संवाददाता। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने शनिवार को प्रखंड से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तीव्र एवं सफल क्रियान्वयन तथा पर्यवेक्षण हेतु पदाधिकारियों को पंचायत स्तरीय पर्यवेक्षीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है।

पदाधिकारियों की नियुक्ति इसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार साह को तुलारामभुस्का एवं माल प्रतापपुर। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर कुमार रजक को सुरनी एवं डोय। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजय कुमार मंडल को बाजितपुर एवं मेहरमा। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) साहेबलाल हांसदा को कसबा एवं ईटहरी। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) अजीत सिंह को बलबड्डा, मधुरा एवं गझंडा।

अन्य नियुक्तियां सहायक अभियंता अनुज कुमार को सिमानपुर एवं अमौर। कनीय अभ...