दुमका, मई 30 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रखंड के रंगालिया पंचायत के संचालित सुरजमुनी एसएचजी जनवितरण प्रणाली के दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीलर के द्वारा अनाज में किए गए गड़बड़ी प्रकाश में आया। जिसके बाद मौके से ही फोन से बीडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इस गड़बड़ी की जानकारी देते हुए अविलंब जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया खाद्यान्न बीडीओ के द्वारा डीलर के दुकान का निरीक्षण के दौरान कुल 60 बोरा खाद्यान्न पाया गया। जिसमें से 49 बोरा चावल एवं 11 बोरा गेंहू दुकान में मौजूद था। मौजूद खाद्यान्न को लेकर दुकान संचालक को पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जून महीने में वितरण के लिए प्रखंड गोदाम से यह खाद्यान्न उपलब्ध कराई गई है।

गड़बड़ी ...