दुमका, अप्रैल 6 -- तेलिया चौक बाजार में मुखिया शांतिलता मुर्मू की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार की उपस्थिति में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य केंद्र पंचायत में बढ़ते प्लास्टिक और सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान रहा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार ने ग्रामीणों और समिति सदस्यों को सूखे कचरे और प्लास्टिक प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। पंचायत स्तर पर कचरे के उचित निस्तारण के लिए रामपुर गांव में एक सीग्रेशन शेड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कचरा उठाव को सुचारू बनाने के लिए एक ट्राइ-साइकिल के प्रबंध पर सहमति बनी। प्लास्टिक और सूखे कचरे के बेहतर रखरखाव के लिए एक मानव बल तैनात करने पर भी विचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...