दुमका, मार्च 7 -- दुमका। गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत गोपीकांदर संकुल में आज जेंडर रिसोर्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सामाजिक विकास सारथी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निरंजन कुमार तिवारी, प्रदान संस्था से सुलाग्न दत्ता सहित जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियाँ एवं संकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने दीदियों को जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के अधिकारों की जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि जेंडर रिसोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.