भागलपुर, दिसम्बर 12 -- प्रखंड के किसानों को खाद की कोई कमी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को बीडीओ संजीव कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसान सेवा केंद्र अब्जूगंज, मीरा कृषि केंद्र और कुशवाहा बीज भंडार सुल्तानगंज के पंजी, स्टॉक, गोदाम आदि की जांच की गई। डीएपी, यूरिया और एमओपी की उपलब्धता देखी गई तथा स्टॉक पंजी से मिलान किया गया। विक्रेताओं को किसानों के हित में काम करने की हिदायत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...