चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर बीडीओ शक्तिकुंज पांडेय की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष पुनरीक्षण कार्य के तहत जारी हाउस नंबर, मृत व्यक्तियों के नाम काटने आदि प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बीडीओ ने कई दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही त्रुटि रहित पुनरीक्षण कार्य संबंधी भी कई निर्देश दिए। मौके पर जयवंती, सुशांति कुमारी, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...