रायबरेली, जनवरी 28 -- जगतपुर, संवाददाता। बुधवार को ब्लॉक में आयोजित बैठक में कर्मचारियों को फटकार लगाई। काम में शिथिलता पाए जाने पर संबन्धित कर्मचारी से जानकारी ली। ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान रोजगार सेवकों व सचिव की बैठक हुई। मनरेगा आयुक्त ने कर्मचारियों को ग्राम सभा में ग्राम सभा में कराए जाने वाले कार्यों में से शिथिलता पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। समय से कार्य पूरा कराने को कहा। मनरेगा आयुक्त प्रमोद कुमार ने कर्मचारी से ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत चलाए जा रहे कार्य के विषय में जानकारी ली। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, अंशुमान सिंह, अमित सोनकर, अंजली पांडे, श्रेया श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.