प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- बाबागंज। नवरात्र की सप्तमी को बाबागंज ब्लॉक सभागार में कन्या पूजन हुआ। बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडेय ने 51 कन्याओं का पैर धोकर पूजन किया। इसके बाद हलवा-पूड़ी, चना का भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी संदीप सरोज, सुनील सरोज, धीरेंद्र शुक्ला, विनोद कुमार, संजय जायसवाल, संजय चन्द्रा, नागेन्द्र सरोज, अरुण कुमार, व्यास कुमार मौर्य, एपीओ राजेश कुमार, प्रशांत मिश्रा, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...