चतरा, मार्च 30 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एसआइआर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कान्हाचट्टी बीडीओ के नेतृत्व में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं अन्य संबंधित कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बीएलओ को चुनावी प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से एसआईआर नंबरिंग, मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। बीडीओ ने प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.