दुमका, मई 20 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ के ऊपर बेस सुदूरवर्ती गांव आमगाछी पहाड़ का दौरा करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उनके सभी प्रकार के समस्याओं से रूबरू हुए। इसी क्रम में बीडीओ अजफर हसनैन आमगाछी पहाड़ गांव के चपाडीह टोला पहुंचे। यह भी पढ़ें- पुलिया निर्माण होने के बाद भी सड़क से नहीं जोड़ा गया, ग्रामीणों को आवगामन में होती हैं परेशानीचापाडीह टोला की स्थिति चापाडीह टोला पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। वहीं चापाडीड टोला चारो तरफ से घने जंगल मे घिरा हुआ है। सिर्फ एक ही परिवार के 13 सदस्य निवास करते है। उक्त टोला में अबतक कोई भी सरकारी कर्मी जानकारी के अभाव में नहीं पहुंचा है। चापाडीह टोला पहुंचने के लिए पहाड़ के घने जंगल होकर तीन किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है। जहां बीडीओ पैदल पहुंचकर ...