दुमका, मार्च 20 -- बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, मात्र 11 बच्चे मिले उपस्थित रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के ठाड़ीहाट पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सरोखा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सरोखा, पंचायत भवन ठाड़ीहाट,आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठाड़ीहाट, इत्यादि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र सरोखा में केंद्र की सेविका लक्ष्मी देवी अनाधिकृत रूप से 18 एवं 19 मार्च को अपने केंद्र से अनुपस्थित पाईं गई। निरीक्षण के क्रम में उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 40 थी, जिसमें उपस्थित बच्चों की सख्यां मात्र 11 पाई गई। साफ-सफाई की घोर कमी पाई गई। केंद्र को उपलब्ध कराए गए विभिन्न क्रीड़ा से संबंधित वस्तु अस्त-व्यस्त मिला। प्रखंड विका...