पलामू, अप्रैल 6 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज बीडीओ सह सीडीपीओ पारितोष प्रियदर्शी सोमवार को अररुआ खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र तीन और अंबा आंगनबाड़ी केंद्र का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छह वर्ष पूर्ण कर चुके आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और पेंसिल बाक्स किट देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बीडीओ ने बच्चों के साथ पुरी, सब्जी और हलवा भी साथ में खाया। बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों का छ वर्ष पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र एवं सामान देकर विदाई दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया गया है। बच्चों के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। बीडीओ ने आंगनबाड़ी सेविका को नियमित रूप से केंद्र संचालन सही ढंग से करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...