रायबरेली, मार्च 26 -- रायबरेली, संवाददाता। मनरेगा के संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा समय से न जमा करने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के रिकवरी आफीसर ने बीडीओ डलमऊ के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसपी को पत्र भेज कर जुर्माना न अदा करने पर गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है तो उसका विस्तार से कारण भी पूछा है। मनरेगा में संविदा पर तैनात कर्मचारियों के ईपीएफ का पैसा प्रत्येक माह उनके मानदेय से कटता है। इसमें 12 प्रतिशत मानदेय से कटता है और 13 प्रतिशत सरकार देती है। अक्टूबर 2020 से अक्टूबर 2021 तक ईपीएफ का पैसा समय से नहीं जमा हो पाया। जिस पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नाराजगी जतायी। मामले में सुनवाई के दौरान बीडीओ डलमऊ से 177336 रुपये अदा करने को कहा। उक्त धनराशि न जमा होने पर रिकवरी आफीसर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.