कौशाम्बी, मार्च 6 -- विकास खंड कड़ा कार्यालय में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे की अध्यक्षता में सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए बीडीओ ने जरूरी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, फार्मर रजिस्ट्री, शौचालय निर्माण, पीएम सूर्य घर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के गठन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायतों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने अधिकारियों और सचिवों को निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.