बीडीओ के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं जिप सदस्य
घाटशिला, मई 17 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत अंतर्गत छोटाधादिका गांव मे दिवंगत बीडीओ सालखू हेम्ब्रम का श्राद्धकर्म पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दामपाड़ा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू समेत अनेक गन्य मान्य लोग शामिल हुए। श्रीमती मुर्मू ने स्व. हेम्ब्रम की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जानकारी के घाटशिला प्रखंड के छोटा धाधिका गांव निवासी सालखु हेम्ब्रम का निधन पिछले दिनों इलाज के दौरान टीएमएच में हो गया था। वह वर्तमान में हाट गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ थे। मौके पर मुखिया फागु सोरेन,उप मुखिया बिशू टुडू समेत अनेक गन्य मान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- श्राध्द कार्यक्रम को ले मंत्री ने भेजवाया सामग्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.