बीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अफसर से स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का बीडीओ चंदन कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई पदाधिकारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय में ताला लटका था। सीओ पटना उच्च न्यायालय गए थे, जबकि राजस्व अधिकारी अतिक्रमण मुक्त अभियान की ड्यूटी में थे। बीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी एकलव्य, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी कृति कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी अरविंद झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी, प्रखंड श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूजा कुमारी, बीएसएफसी मुशहरी के सहायक गोदाम प्रबंधक चंदन चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ डीएम और एसडीएम पूर्वी को मामले से अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.