अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- बीडीओ के तबादले से भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन तहसील पहुंच गया। यहां धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन से आदेश को वापस लेने की मांग की। साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। चौखुटिया में बीडीओ के तबादले से लोगों में आक्रोश है। इसके लिए लोग आंदोलन पर उतर आए हैं। इसी के तहत ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े लोग शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंच गए। लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि लंबे समय से प्रभारी के माध्यम से ही ब्लॉक में कार्य चल रहा था। पिछले कुछ महीने पहले ही ब्लॉक को खंड विकास अधिकारी मिली थी, लेकिन अब शासन-प्रशासन ने बीडीओ का ट्रांसफर दूसरी जगह कर दिया है। कहा कि यह चौखुटिया की व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ...