मधुबनी, मई 27 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के बाबूबरही स्थित दो ठिकानों पर बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बीडीओ के पैतृक गांव बौंसी और बाबूबरही बाजार में सुबह करीब 7 बजे से 12.30 बजे दिन तक कार्रवाई की गई। पैतृक गांव बौंसी और बाबूबरही में टीम में डेढ़ दर्जन से अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे। बौंसी गांव के स्व. गुलाब पासवान के चार संतानों में दो पुत्र और दो पुत्री में बीडीओ चंद्रमोहन सबसे छोटे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में भ्रष्ट बीडीओ पर EOU का शिकंजा, दरभंगा- मधुबनी और सीतामढ़ी में रेड; 6 ठिकानों पर दबिश जो 2013 बैच के बीडीओ हैं। पिता पेशे से मजदूर और किसान रहते बेटे को बीडीओ बनते ...