बरेली, अप्रैल 30 -- भमोरा।एक पखवाड़े से आतंक का पर्याय बने सांड़ को पकड़ लिया है। सांड़ कई ग्रामीणों को घायल कर चुका है। बीडीओ हर्षेंदर कुमार ने बताया कि हर्रामपुर में 15 दिन से सांड़ हमला कर ग्रामीणों को घायल कर रहा था, अब तक ये 12 लोगों को घायल कर चुका था। मंगलवार शाम अधिकारियों से शिकायत की गई, जिस पर एसडीएम बिदुषी सिंह ने भी सांड़ पकड़वाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सचिव ने ग्रामीणों के सहयोग से कर्मचारियों की टीम लगाकर सांड़ को पकड़वा लिया और गोशाला भेज दिया। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...